रायपुर, 20 मार्च (आईएएनएस/वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस मनाए जाने के उपलक्ष्य में प्रदेश की जनता को बधाई दी।
उन्होंने विश्व वानिकी दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को जारी अपने शुभकामना संदेश में सभी लोगों से पर्यावरण की रक्षा के लिए और दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए हरे-भरे वृक्षों तथा वनों की रक्षा करने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वन और जीवन दोनों एक-दूसरे पर आश्रित हैं। वनों से हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलता है और मनुष्य और अन्य किसी भी प्राणी का जीवन ऑक्सीजन के बिना नहीं चल सकता।
वृक्ष और वन भू-जल को भी संरक्षित करते हैं। जैव-विविधता की रक्षा भी वनों की रक्षा से ही संभव है। विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए बहुमूल्य वनौषधियां हमें जंगलों से ही मिलती हैं।
डॉ. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के संपूर्ण भौगोलिक क्षेत्रफल एक लाख 35 हजार 151 वर्ग किलोमीटर में वनों का क्षेत्रफल लगभग 59 हजार 772 वर्ग किलोमीटर है, जो राज्य के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का करीब 44.21 प्रतिशत है।
डॉ. रमन सिंह ने कहा कि वनों के क्षेत्रफल की ²ष्टि से छत्तीसगढ़ देश का चौथा राज्य है, जबकि वन-आवरण के हिसाब से यह देश में तीसरे नंबर पर है। इस प्रकार वन संपदा की ²ष्टि से छत्तीसगढ़ काफी समृद्ध है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
खरी बात
तो ये है देश का इकनॉमिक मॉडल
पुण्य प्रसून बाजपेयी गुजरात में पाटीदारों ने आरक्षण के लिए जो हंगामा मचाया- जो तबाही मचायी । राज्य में सौ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति स्वाहा कर दी उसका फल...
स्मार्ट सिटी ये वो सपनों का शहर तो नहीं
आधी दुनिया
पश्चिम बंगाल : यौन दासता में भारत के उछाल का केंद्र
हिमाद्री घोष साल 2005-06 से पिछले 9 सालों में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 76 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन इस आर्थिक बदलाव का श्याह पहलू यौन...
जीवनशैली
आसान उपायों से दूर करें त्वचा का कालापन
नई दिल्ली, 5 मई (आईएएनएस)। गर्मियों में त्वचा का कालापन बेहद आम समस्या है, लेकिन इससे छुटकारा पाना आसान नहीं है। त्वचा विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ घरेलू उपाय...