JS NewsPlus - шаблон joomla Продвижение
BREAKING NEWS
सानिया-मार्टिना की जीत का सिलसिला जारी रहेगा : भूपति
बिहार के राज्यपाल ने दिवाली की शुभकामनाएं दी
उप्र : दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
जीसैट-15 उपग्रह छोड़ने को तैयार एरियन5
भाजपा की हार के लिए पार्टी नेतृत्व जिम्मेदार : भाजपा सांसद
बिहार में हार के लिए मोदी जिम्मेदार नहीं : राजनाथ
टीपू सुल्तान के जयंती समारोह में संघर्ष, व्यक्ति की मौत
मलेशिया के लोगों, स्थिति से मिलेगा फायदा : हरेंद्र
कोलकाता, पुणे के फूलों से महकेगी दिवाली
उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं

LIVE News

सानिया-मार्टिना की जीत का सिलसिला जारी रहेगा : भूपति

बिहार के राज्यपाल ने दिवाली की शुभकामनाएं दी

उप्र : दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जीसैट-15 उपग्रह छोड़ने को तैयार एरियन5

भाजपा की हार के लिए पार्टी नेतृत्व जिम्मेदार : भाजपा सांसद

भारत लाया गया छोटा राजन, सीबीआई हिरासत में (लीड-2)

नई दिल्ली, 6 नवंबर (आईएएनएस)। पिछले कई दशकों से देश से फरार अंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र निखलजे उर्फ छोटा राजन को कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को इंडोनेशिया से भारत लाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि छोटा राजन (55) को विशेष विमान से इंडोनेशिया से भारत लाया गया। वह सुबह लगभग 5.30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरा, जहां से विशेष कमांडो और स्वात दल की निगरानी में उसे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के मुख्यालय ले जाया गया। इंडोनेशियाई पुलिस ने 25 अक्टूबर को छोटा राजन को गिरफ्तार किया था।

जिस विमान से राजन को भारत लाया गया, उसमें राजन के साथ सीबीआई अधिकारियों का एक दल और अन्य सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। इस विमान ने इंडोनेशिया के बाली से गुरुवार रात लगभग आठ बजे (स्थानीय समयानुसार) भारत के लिए उड़ान भरी।

राजन शुक्रवार सुबह लगभग छह बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंच गया। सीबीआई मुख्यालय जाने वाले सभी रास्तों को दिल्ली पुलिस ने सील कर दिया।

सीबीआई मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीबीआई मुख्यालय की सुरक्षा में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान मुस्तैद हैं।

राजन पिछले लगभग दो दशकों से भारत से फरार था। आस्ट्रेलिया की संघीय पुलिस की खुफिया जानकारी के आधार पर इंडोनेशिया की पुलिस ने सीबीआई के अनुरोध पर राजन को बाली से गिरफ्तार किया।

सूत्रों का कहना है कि राजन को सीबीआई मुख्यालय में जेल में रखा गया है। उसे जल्द ही चिकित्सीय जांच के लिए भी ले जाया जाएगा।

सूत्रों का कहना है कि छोटा राजन को चिकित्सीय जांच के बाद जल्द ही विशेष सीबीआई मजिस्ट्रेट के समक्ष वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया जाएगा, जहां से उसे आधिकारिक तौर पर जांच एजेंसी को सौंपने का आदेश दिया जाएगा।

सीबीआई ने एक बयान में कहा, "छोटा राजन उर्फ राजेंद्र निखलजे उर्फ मोहन कुमार को शुक्रवार सुबह सफलतापूर्वक इंडोनेशिया से भारत लाया गया। वह सीबीआई-इंटरपोल की हिरासत में है। कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।"

भारतीय वायु सेना के गल्फस्ट्रीम -3 विमान से बाली से दिल्ली पहुंचने के बाद राजन की सुरक्षा बढ़ा दी गई। वह अतीत में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम व उसके सहयोगियों के गतिविधियों की जानकारी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को देता रहा है।

साल 2000 में बैंकॉक में दाऊद के गुर्गो ने छोटा राजन को मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह उन्हें चकमा देकर होटल की पहली मंजिल से कूदकर निकल भागने में कामयाब रहा।

कभी भगोड़े दाऊद का नजदीकी सहयोगी रहे राजन ने साल 1993 में मुंबई में हुए बम विस्फोट के बाद उससे अपना रास्ता अलग कर लिया था।

इससे पहले बाली में मौसम असामान्य होने के कारण राजन की भारत वापसी में विलंब हुआ, क्योंकि नजदीक के एक द्वीप पर ज्वालामुखी में हुए विस्फोट के कारण बाली हवाई अड्डे को बंद करना पड़ा था।

अधिकारियों द्वारा हवाई अड्डे के खुलने की घोषणा के बाद सीबीआई, दिल्ली व मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने राजन को वापस भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी, जो साल 1988 में भारत से दुबई भाग गया था।

छोटा राजन के भारत लाए जाने से पहले महाराष्ट्र के अतिरिक्त मुख्य सचिव के.पी.बख्शी ने गुरुवार को राजन के खिलाफ सभी मामलों को सीबीआई को सौंपने की घोषणा की।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा राजन के खिलाफ सभी मामलों को सीबीआई को सौंपने की घोषणा के बाद दिल्ली पुलिस ने भी राजन के खिलाफ अपने मामलों को सीबीआई को सौंपने की घोषणा कर दी।

राजन के खिलाफ हत्या, जबरन उगाही, तस्करी व मादक पदार्थो की तस्करी के 80 से अधिक मामले दर्ज हैं।

मुंबई पुलिस ने राजन ने खिलाफ लगभग 70-75 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें हत्या के 20, आतंकवादी व विघटनकारी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम के तहत चार, आतंकवाद निरोधक अधिनियम के तहत एक तथा महाराष्ट्र की संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम के तहत 20 से अधिक मामले हैं।

दिल्ली पुलिस ने राजन के खिलाफ छह मामले दर्ज किए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Related items

  • बिहार के राज्यपाल ने दिवाली की शुभकामनाएं दी
    पटना, 10 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविन्द ने मंगलवार को दिवाली पर्व के मौके पर बिहारवासियों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

    कोविन्द ने अपने संदेश में कहा, "दिवाली अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमृत तत्व की ओर अभिमुख होने की सत्प्रेरणा देता है। यह बाहरी दुनिया को प्रकाशपूर्ण करने के साथ-साथ, अपने अंत:करण को भी आलोकित करने की सीख देता है।"

    उन्होंने कहा कि यह त्योहार सामाजिक समरसता और सद्भावना को सुदृढ़ता प्रदान करता है।

    राज्यपाल ने इस पर्व पर बिहार के लोगों से सामाजिक सद्भाव और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि इससे हमारी सांस्कृतिक परंपरा और राष्ट्रीय एकता को अधिक समृद्घि और सुदृढ़ता प्राप्त हो सकेगी।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • उप्र : दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    लखनऊ, 10 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में दीपावली के मौके पर सार्वजनिक स्थानों को आतंकी निशाना बना सकते हैं। ऐसी आशंका को देखते हुए सीमा पर तैनात खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। नेपाल सीमा से सटे बहराइच समेत सभी जिलों में दीपावली पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

    पुलिस के साथ सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) सघन चौकसी बरत रहा है। सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थलों पर भी तलाशी अभियान चल रहा है।

    अधिकारियों के मुताबिक, प्रकाश पर्व पर दीपावली के पटाखों के धूमधड़ाके के बीच आतंकी धमाके की आशंका है। मधेशी आंदोलन के चलते भी सीमा पर तनाव है। आतंकी इसका लाभ उठाने की फिराक में है।

    खुफिया एजेंसियों की इस रपट के बाद दीपावली के अवसर पर नेपाल सीमा से सटे सभी जिलों में सघन चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इस आदेश के बाद नेपाल सीमा से सटे बहराइच के मोतीपुर, रुपईडीहा, सुजौली, मुर्तिहा सीमा पर मुस्तैद एसएसबी के जवान भी नेपाल से आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

    बहराइच से लगी 100 किमी लंबी सीमा पर आने-जाने वाले विदेशियों और संदिग्ध लोगों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

    पुलिस अधीक्षक सालिक राम वर्मा ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर सार्वजनिक स्थलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, सिनेमा घर व होटलों की तलाशी का अभियान चल रहा है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं।

    उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी कीमत पर अराजकतत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • जीसैट-15 उपग्रह छोड़ने को तैयार एरियन5
    चेन्नई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी एरियनस्पेस भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-15 और अरबसैट-6बी को अपने प्रक्षेपण यान एरियन5 के जरिए फ्रेंच गुयाना अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से मंगलवार शाम अंतरिक्ष के लिए छोड़ने की तैयारी में है।

    एरियनस्पेस ने मंगलवार तड़के जारी एक बयान में कहा है कि फ्रेंच गुयाना में स्थित यूरोपीय अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र को एक और एरियन5 रॉकेट की आपूर्ति की गई है।

    रॉकेट को सोमवार को एसेम्बली इमारत से निकालकर प्रक्षेपण केंद्र पर पहुंचाया गया।

    रॉकेट भारतीय समयानुसार 11 नवंबर को तड़के 3.04 बजे से 3.47 बजे के बीच दागा जाएगा।

    भारतीय उपग्रह जीसैट-15 को दूरसंचार सेवाएं मुहैया कराने के साथ ही समर्पित नौवहन सहायता और आपात सेवाएं देने के लिहाज से डिजाइन किया गया है।

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधन संगठन (इसरो) द्वारा निर्मित यह उपग्रह एरियनस्पेस द्वारा प्रक्षेपित 15वां उपग्रह होगा।

    भारतीय उपग्रह की उम्र 12वर्षो की होगी और इसमें 24कू-बैंड ट्रांस्पोंडर (रेडियो संकेतों के स्वाचालित रिसीवर्स और ट्रांसमीटर) और दो जीएजीएएन (जीपीएस एडेड जियो अगुमेंटेड नेविगेशन) ट्रांस्पोडर लगे हैं।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • बिहार में हार के लिए मोदी जिम्मेदार नहीं : राजनाथ

    नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)।केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। सिंह ने इस बात को भी दरकिनार कर दिया कि पार्टी अहंकारी हो गई है।

    सिंह ने कहा, "बिहार में हार के लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता और हमारे दल में अहंकार नहीं है। हम अहंकार करने के बारे में सोच भी नहीं सकते। प्रधानमंत्री लोगों से संवाद की हर संभव कोशिश कर रहे थे और उसमें कुछ भी गलत नहीं है।"

    गौरतलब है कि जनता दल (युनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के महागठबंधन ने विधानसभा की 243 सीटों में से 178 सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबकि भाजपा और उसके सहयोगियों को केवल 58 सीटें ही मिल पाईं।

    राजनाथ ने कहा कि बिहार में सामाजिक समीकरण महागठबंधन के पक्ष में गया।

    राजनाथ ने कहा, "चुनावी रैलियों और मुलाकातों में हमें जनता की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन वह वोटों में परिवर्तित नहीं हो पाई।"

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • टीपू सुल्तान के जयंती समारोह में संघर्ष, व्यक्ति की मौत
    बेंगलुरू, 10 नवंबर (आईएएनएस)। कोडागू जिले के मदिकेरी में कर्नाटक सरकार द्वारा आयोजित टीपू सुल्तान के जयंती समारोह के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुए संघर्ष में मंगलवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है।

    अधिकारियों ने बताया, मदिकेरी के थिमैया सर्कल पर टीपू सुल्तान समर्थक समूह और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच हुए संघर्ष के दौरान हुए पथराव में कुटप्पा के सिर में चोट लग गई थी।

    जिस समय एक मुस्लिम समूह 18वीं सदी में मैसूर के शासक रहे टीपू सुल्तान की जयंती मना रहा था, तभी विहिप कार्यकर्ताओं का एक इसका विरोध करते हुए वहां पहुंच गया। परिणामस्वरूप मंगलवार सुबह दोनों पक्षों के बीच संघर्ष शुरू हो गया। इस संघर्ष में तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं
    नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। देश के उप-राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने मंगलवार को दिवाली के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।

    अंसारी ने अपने संदेश में कहा कि दीपों का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार भगवान राम के जीवन के महान आदर्शो और नैतिकता में हमारे विश्वास को दर्शाता है।

    अंसारी ने कहा, "मैं दिवाली के शुभ अवसर पर हमारे देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।"

    उन्होंने कहा, "परंपरागत जोश एवं उत्साह के साथ मनाया जाने वाला यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ऐसी कामना है कि यह त्योहार हमारे जीवन में शांति, सौहार्द, समृद्धि और खुशी लेकर आए।"

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

खरी बात

बिहार की जीत पर कुछ सवाल ?

धीरज चतुर्वेदी् रस्सी जल गयी पर ऐठन नही गई। कुछ यही हाल भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का हो चुका है। अब हार का ठीकरा किस पर फोडे शायद संसदीय दल...

आधी दुनिया

महिलाओं ने बदल दी एक गांव को पहचान

असम में नलबाड़ी जिले से 20 किलोमीटर दूर स्थित चतरा गांव की पहचान को यहां की महिलाओं ने अपनी एकजुटता और मेहनत से बदल दिया है। बोडो समुदाय बहुल यह...