JS NewsPlus - шаблон joomla Продвижение
BREAKING NEWS
सानिया-मार्टिना की जीत का सिलसिला जारी रहेगा : भूपति
बिहार के राज्यपाल ने दिवाली की शुभकामनाएं दी
उप्र : दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
जीसैट-15 उपग्रह छोड़ने को तैयार एरियन5
बिहार में हार के लिए मोदी जिम्मेदार नहीं : राजनाथ
टीपू सुल्तान के जयंती समारोह में संघर्ष, व्यक्ति की मौत
मलेशिया के लोगों, स्थिति से मिलेगा फायदा : हरेंद्र
कोलकाता, पुणे के फूलों से महकेगी दिवाली
उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं
शाओलिन सॉकर स्कूल में कुंग फू, फुटबाल का प्रशिक्षण एक साथ

LIVE News

सानिया-मार्टिना की जीत का सिलसिला जारी रहेगा : भूपति

बिहार के राज्यपाल ने दिवाली की शुभकामनाएं दी

उप्र : दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जीसैट-15 उपग्रह छोड़ने को तैयार एरियन5

बिहार में हार के लिए मोदी जिम्मेदार नहीं : राजनाथ

हरियाणा के डॉक्टरों ने की विंड पाइप की सफल सर्जरी

गुड़गांव 27 अक्टूबर (आईएएनएस) गुड़गांव के निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने मलावी देश के क्रिस विलियम नामक तीन वर्षीय बच्चे के विंड पाइप की सफल सर्जरी की है। डॉक्टरों ने ट्राचिओप्लासटी और लार्यनगोट्राशियल को सफल सर्जरी करके ठीक कर दिया। क्रिस मालावी नाम के अफ्रीकन देश का रहने वाला है।

आर्टामिस अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि विलियम को जन्मजात शारीरिक दोष है। उसकी विंड पाइप वॉयस बॉक्स से लेकर फेफड़ों तक सामान्य से छोटी है। जिस कारण उसे बात करने से लेकर सांस लेने तक में कठिनाई होती है। इस अवस्था को ट्राशियल रिंग्स कहा जाता है।

जैसे जैसे बच्चा बड़ा होने लगा विंड पाइप के छोटे होने के कारण समस्या बढ़ती गयी। पिछली सभी सर्जरी के असफल होने के बाद उसे अक्टूबर में यहां भेजा गया।

ईएनटी विभाग के सिनियर डॉक्टर शशीधर और पेडिएट्रिक कार्डिक विभाग के डॉक्टर राजा जोशी ने कहा कि यह बेहद ही कठिन सर्जरी थी। हमने इस सर्जरी के लिए ब्रिटेन और अमेरिकी डॉक्टरों से भी कई बार सलाह ली। आर्टामिस अस्पताल के डॉक्टरों की टीम पहली बार में ही ट्राचिओप्लास्टी और लार्यनगोट्राशियल की सर्जरी करने में सफल रही।

डॉक्टरों ने कहा कि सर्जरी में पूरे ट्राशिया को बनाया गया है। सर्जरी के समय मरीज विंड पाइप से सांस नहीं ले सकता था, इसलिए चार घंटे मरीज को हृदय-फेफड़ा बाईपास मशीन की सहायता से सांस दी गई।

डॉक्टर प्रभात माहेश्वरी ने कहा कि हालांकि मरीज की सर्जरी से पहले हालात बहुत नाजुक थी, लेकिन अब धीरे-धीरे स्थिति में सुधार हो रहा है। अभी मरीज को तीन हफ्ते आईसीयू में रखा जाएगा।

डॉक्टर शशिधर ने इस सर्जरी को ऐतिहासकि बताया। उन्होंने कहा कि ट्राचिओप्लासटी और लार्यनगोट्राचिल की सफल सर्जरी एक बड़ी सफलता है। यह मेडिकल साइंस के विकास में सहायक सिद्ध होगा। इस तरह की सर्जरी आज तक भारत में नहीं हुई है।

सर्जरी में डॉक्टरों ने विंड पाइप ल्यूमेन को दोगुना करने के लिए उसकी लंबाई को आधा कर दिया।

इस सफल सर्जरी से उन हजारों मरीजों को भी आशा मिली है जो सही इलाज के अभाव में विंड पाइप से संबंधित समस्याओं के साथ ही जीवन जीने को मजबूर थे।

एक बेहद ही कम पाई जाने वाली के साथ पैदा हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Related items

  • बिहार के राज्यपाल ने दिवाली की शुभकामनाएं दी
    पटना, 10 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविन्द ने मंगलवार को दिवाली पर्व के मौके पर बिहारवासियों और देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

    कोविन्द ने अपने संदेश में कहा, "दिवाली अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमृत तत्व की ओर अभिमुख होने की सत्प्रेरणा देता है। यह बाहरी दुनिया को प्रकाशपूर्ण करने के साथ-साथ, अपने अंत:करण को भी आलोकित करने की सीख देता है।"

    उन्होंने कहा कि यह त्योहार सामाजिक समरसता और सद्भावना को सुदृढ़ता प्रदान करता है।

    राज्यपाल ने इस पर्व पर बिहार के लोगों से सामाजिक सद्भाव और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि इससे हमारी सांस्कृतिक परंपरा और राष्ट्रीय एकता को अधिक समृद्घि और सुदृढ़ता प्राप्त हो सकेगी।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • उप्र : दीपावली पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    लखनऊ, 10 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में दीपावली के मौके पर सार्वजनिक स्थानों को आतंकी निशाना बना सकते हैं। ऐसी आशंका को देखते हुए सीमा पर तैनात खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। नेपाल सीमा से सटे बहराइच समेत सभी जिलों में दीपावली पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

    पुलिस के साथ सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) सघन चौकसी बरत रहा है। सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थलों पर भी तलाशी अभियान चल रहा है।

    अधिकारियों के मुताबिक, प्रकाश पर्व पर दीपावली के पटाखों के धूमधड़ाके के बीच आतंकी धमाके की आशंका है। मधेशी आंदोलन के चलते भी सीमा पर तनाव है। आतंकी इसका लाभ उठाने की फिराक में है।

    खुफिया एजेंसियों की इस रपट के बाद दीपावली के अवसर पर नेपाल सीमा से सटे सभी जिलों में सघन चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इस आदेश के बाद नेपाल सीमा से सटे बहराइच के मोतीपुर, रुपईडीहा, सुजौली, मुर्तिहा सीमा पर मुस्तैद एसएसबी के जवान भी नेपाल से आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

    बहराइच से लगी 100 किमी लंबी सीमा पर आने-जाने वाले विदेशियों और संदिग्ध लोगों से कड़ी पूछताछ की जा रही है।

    पुलिस अधीक्षक सालिक राम वर्मा ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर सार्वजनिक स्थलों पर विशेष नजर रखी जा रही है। रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, सिनेमा घर व होटलों की तलाशी का अभियान चल रहा है। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं।

    उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी कीमत पर अराजकतत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • जीसैट-15 उपग्रह छोड़ने को तैयार एरियन5
    चेन्नई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी एरियनस्पेस भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-15 और अरबसैट-6बी को अपने प्रक्षेपण यान एरियन5 के जरिए फ्रेंच गुयाना अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र से मंगलवार शाम अंतरिक्ष के लिए छोड़ने की तैयारी में है।

    एरियनस्पेस ने मंगलवार तड़के जारी एक बयान में कहा है कि फ्रेंच गुयाना में स्थित यूरोपीय अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र को एक और एरियन5 रॉकेट की आपूर्ति की गई है।

    रॉकेट को सोमवार को एसेम्बली इमारत से निकालकर प्रक्षेपण केंद्र पर पहुंचाया गया।

    रॉकेट भारतीय समयानुसार 11 नवंबर को तड़के 3.04 बजे से 3.47 बजे के बीच दागा जाएगा।

    भारतीय उपग्रह जीसैट-15 को दूरसंचार सेवाएं मुहैया कराने के साथ ही समर्पित नौवहन सहायता और आपात सेवाएं देने के लिहाज से डिजाइन किया गया है।

    भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधन संगठन (इसरो) द्वारा निर्मित यह उपग्रह एरियनस्पेस द्वारा प्रक्षेपित 15वां उपग्रह होगा।

    भारतीय उपग्रह की उम्र 12वर्षो की होगी और इसमें 24कू-बैंड ट्रांस्पोंडर (रेडियो संकेतों के स्वाचालित रिसीवर्स और ट्रांसमीटर) और दो जीएजीएएन (जीपीएस एडेड जियो अगुमेंटेड नेविगेशन) ट्रांस्पोडर लगे हैं।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • बिहार में हार के लिए मोदी जिम्मेदार नहीं : राजनाथ

    नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)।केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। सिंह ने इस बात को भी दरकिनार कर दिया कि पार्टी अहंकारी हो गई है।

    सिंह ने कहा, "बिहार में हार के लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता और हमारे दल में अहंकार नहीं है। हम अहंकार करने के बारे में सोच भी नहीं सकते। प्रधानमंत्री लोगों से संवाद की हर संभव कोशिश कर रहे थे और उसमें कुछ भी गलत नहीं है।"

    गौरतलब है कि जनता दल (युनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के महागठबंधन ने विधानसभा की 243 सीटों में से 178 सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबकि भाजपा और उसके सहयोगियों को केवल 58 सीटें ही मिल पाईं।

    राजनाथ ने कहा कि बिहार में सामाजिक समीकरण महागठबंधन के पक्ष में गया।

    राजनाथ ने कहा, "चुनावी रैलियों और मुलाकातों में हमें जनता की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन वह वोटों में परिवर्तित नहीं हो पाई।"

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • टीपू सुल्तान के जयंती समारोह में संघर्ष, व्यक्ति की मौत
    बेंगलुरू, 10 नवंबर (आईएएनएस)। कोडागू जिले के मदिकेरी में कर्नाटक सरकार द्वारा आयोजित टीपू सुल्तान के जयंती समारोह के समर्थकों और विरोधियों के बीच हुए संघर्ष में मंगलवार को एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है।

    अधिकारियों ने बताया, मदिकेरी के थिमैया सर्कल पर टीपू सुल्तान समर्थक समूह और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के बीच हुए संघर्ष के दौरान हुए पथराव में कुटप्पा के सिर में चोट लग गई थी।

    जिस समय एक मुस्लिम समूह 18वीं सदी में मैसूर के शासक रहे टीपू सुल्तान की जयंती मना रहा था, तभी विहिप कार्यकर्ताओं का एक इसका विरोध करते हुए वहां पहुंच गया। परिणामस्वरूप मंगलवार सुबह दोनों पक्षों के बीच संघर्ष शुरू हो गया। इस संघर्ष में तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं।

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
  • उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं
    नई दिल्ली, 10 नवंबर (आईएएनएस)। देश के उप-राष्ट्रपति मोहम्मद हामिद अंसारी ने मंगलवार को दिवाली के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।

    अंसारी ने अपने संदेश में कहा कि दीपों का यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह त्योहार भगवान राम के जीवन के महान आदर्शो और नैतिकता में हमारे विश्वास को दर्शाता है।

    अंसारी ने कहा, "मैं दिवाली के शुभ अवसर पर हमारे देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।"

    उन्होंने कहा, "परंपरागत जोश एवं उत्साह के साथ मनाया जाने वाला यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। ऐसी कामना है कि यह त्योहार हमारे जीवन में शांति, सौहार्द, समृद्धि और खुशी लेकर आए।"

    इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

खरी बात

बिहार की जीत पर कुछ सवाल ?

धीरज चतुर्वेदी् रस्सी जल गयी पर ऐठन नही गई। कुछ यही हाल भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का हो चुका है। अब हार का ठीकरा किस पर फोडे शायद संसदीय दल...

आधी दुनिया

महिलाओं ने बदल दी एक गांव को पहचान

असम में नलबाड़ी जिले से 20 किलोमीटर दूर स्थित चतरा गांव की पहचान को यहां की महिलाओं ने अपनी एकजुटता और मेहनत से बदल दिया है। बोडो समुदाय बहुल यह...