बीजिंग, 22 मार्च (आईएएनएस/सिन्हुआ)। चीन की सरकार ने साल 2016 से प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय अंतरिक्ष उड़ान दिवस मनाने के लिए एक प्रस्ताव को मंजूरी दी है। मीडिया को यह जानकारी मंगलवार को दी गई।
'द पीपुल्स डेली' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2016 चीन के अंतरिक्ष उड़ान विकास की शुरुआत की 60वीं वर्षगांठ है।
उल्लेखनीय है कि 24 अप्रैल, 1970 को चीन ने मानव निर्मित पहले पृथ्वी उपग्रह डोंगफैंगहोंग-1 का प्रक्षेपण किया था, जिसके साथ ही स्वदेशी रॉकेट की सहायता से वह स्वदेश निर्मित उपग्रह का प्रक्षेपण करनेवाला दुनिया का पांचवां राष्ट्र बन गया।
अन्य चार देशों में रूस, अमेरिका, फ्रांस व जापान थे।
केंद्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी सूचना के मुताबिक, बीते 60 वर्षो के दौरान चीन ने दो बम व एक उपग्रह परियोजना का विकास किया है। एक चंद्र मिशन परियोजना को अंजाम देने के साथ ही उसने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में तेजी से विकास किया है।
चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉरपोरेशन के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी लियांग शियोहोंग बीते पांच वर्षो से राष्ट्रीय अंतरिक्ष अवकाश की वकालत करते रहे हैं।
राष्ट्रीय अंतरिक्ष उड़ान दिवस न केवल अंतरिक्ष यात्रियों, बल्कि युवाओं में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति दिलचस्पी जगाना और वैज्ञानिकों को आदर प्रदान करने का दिन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
चीन 24 अप्रैल को मनाएगा राष्ट्रीय अतरिक्ष उड़ान दिवस
खरी बात
छत्तीसगढ़ के मुख्य सेवक रमन सिंह के नाम एक तुच्छ नागरिक का खुला पत्र
माननीय मुख्यमंत्री,छत्तीसगढ़ शासन, रायपुर. महोदय, इस राज्य के मुख्य सेवक को इस देश के एक तुच्छ नागरिक का सलाम. आशा है, मेरे संबोधन को आप व्यंग्य नहीं समझेंगे, क्योंकि देश...
भाजपा राज्यसभा में जीतना चाहती है अतिरिक्त सीटें
आधी दुनिया
14 फीसदी भारतीय कारोबार की लगाम महिलाओं के हाथ
ऋचा दूबे एक ऑनलाइन खुदरा कारोबार चलाती हैं, जो कारीगरों को उपभोक्ताओं से जोड़ता है। यह आधुनिक भारतीय महिला के लिए कोई अनोखी बात नहीं है। लेकिन हाल के आंकड़ों...
जीवनशैली
पुरुषों के पास डॉक्टर के पास जाने का समय नहीं!
न्यूयार्क, 10 जून (आईएएनएस)| पुरुष अपने पारिवारिक डॉक्टर के पास नियमित जांच के लिए जाने की जगह आमतौर पर वहां न जाने के बहाने ढूंढते हैं और उनका सबसे बड़ा...