नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार ने छह महीने में बिजली से वंचित 5,000 से अधिक गांवों को रौशन कर दिखाया है।
प्रधानमंत्री ने ऊर्जा मंत्रालय की उसके बेहतरीन काम के लिए जमकर सराहना की।
प्रधानमंत्री ने गुरुवार को किए ट्वीट में कहा कि उन्होंने पिछले वर्ष लाल किले की प्राचीर से बिजली से वंचित 18,452 गांवों तक 1,000 दिनों के भीतर बिजली पहुंचाने की घोषणा की थी।
मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, "लाल किले की प्राचीर से पिछले वर्ष मैंने देश के बिजली से वंचित सभी 18,452 गांवों तक 1,000 दिन के भीतर बिजली पहुंचाने की घोषणा की थी। आप सभी को यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि टीम इंडिया ने इस दिशा में कमाल का कार्य किया है। शुरुआती छह महीने (करीब 200 दिन) में हम 5,000 का आंकड़ा पार कर चुके हैं।"
प्रधानमंत्री ने अगले ट्वीट में कहा, "अब तक 5,279 गांवों तक बिजली पहुंचाई जा चुकी है। ऊर्जा मंत्रालय ने बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम और झारखंड में शनदार काम किया है। गांवों तक बिजली पहुंचाने की इस योजना के बारे में ऊर्जा मंत्रालय लगातार वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी सार्वजनिक कर रहा है। उनके आधिकारिक वेबसाइट पर इसे देखा जा सकता है।"
सरकार ने एक मई, 2018 तक बिजली से वंचित शेष 18,452 गांवों तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
6 महीने में 5,000 गांवों तक पहुंचाई बिजली : मोदी
खरी बात
आरएसएस की मीडिया और जनता का जेएनयू
मोहम्मद अनस जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में कथित तौर पर अफज़ल गुरु की शहादत दिवस मनाने और कश्मीर की आज़ादी के लिए भारत की बर्बादी के नारे लगाने वाले छात्रों के...
सन्दर्भ - वर्ल्ड रेड हैंड डे: हथियारबंद संघर्षों में बच्चों का इस्तेमाल
किसान-मजदूर और हनुमंथप्पा
विशेष: सियाचिन में हर महीने 1 जवान होता है शहीद
आधी दुनिया

सावित्रीबाई फुले जिन्होंने भारतीय स्त्रियों को शिक्षा की राह दिखाई
उपासना बेहार “.....ज्ञान बिना सब कुछ खो जावे,बुद्धि बिना हम पशु हो जावें, अपना वक्त न करो बर्बाद,जाओ, जाकर शिक्षा पाओ......” सावित्रीबाई फुले की कविता का अंश अगर सावित्रीबाई फुले...
जीवनशैली
बेहतर सेक्स चाहते हैं? रात में तेज आवाज में गाने सुनें!
न्यूयार्क, 12 फरवरी (आईएएनएस)। एक शोध से यह पता चला है कि तेज आवाज में गाने सुनने से आप देर तक और बेहतर सेक्स कर पाएंगे। इस नतीजे पर पहुंचने...