बिहार में बारिश, तापमान लुढ़का

राज्य

पटना : 12 सितम्बर/ बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार तड़के हुई झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राजधानी पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस और गया का 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं।

एक दिन पूर्व यानी रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 33़1 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 33 डिग्री सेल्सियस और गया का 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में 133.80 मिलीमीटर और पूर्णिया में 11़10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Back to Top