उप्र में बादल छाए, बारिश के आसार

राज्य

लखनऊ, 3 अगस्त (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा आसपास के अन्य जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, जिससे गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने दिन में बारिश होने की संभावना जताई है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और सामान्य से लेकर तेज बारिश होने की संभावना है। आद्र्रता का स्तर 80 फीसदी दर्ज किया गया, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री, गोरखपुर का 20.1 डिग्री, झांसी का 21 डिग्री, इलाहाबाद का 22.1 डिग्री सेल्सियस तथा कानपुर का 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Back to Top