किशोर समरीते ने विवेक अग्रवाल की संपत्ति पर उठाये सवाल

राज्य

भोपाल: 5 सितम्बर/ बहुजन समाज पार्टी के नेता और पूर्व विधायक किशोर समरीते ने मुख्य आयकर आयुक्त को पत्र लिखकर आरोप लगाया की म. प्र. शासन में कार्यरत अधिकारी विवेक अग्रवाल के पास 20 हजार करोड़ से अधिक गैरकानूनी संपत्ति है, जिसका मामला विगत तीन वर्ष से लंबित है, लेकिन प्रदेश सरकार लगातार विवेक अग्रवाल पर मेहरबान है।

किशोर समरीते ने पत्र में आगे लिखते हुए कहा कि वर्तमान समय में आयुक्त नगरीय प्रशासन रहते हुए नगर निगमों की मॉनिटिरिंग के लिए बनाए गए सॉफ्टवेयर में कंपनी को 160 हज़ार करोड़ रु प्रतिवर्ष के भुगतान में विवेक अग्रवाल को 10 प्रतिशत प्रतिवर्ष 16 करोड़ रु दिया जाता है. उनहोंने न कहा की नगर पालिका, नगर निगम एवं नगर परिषद को दिए जाने वाले आवंटन में अपने कार्यालय के लिपिक मयंक शर्मा के माध्यम से विवेक अग्रवाल अब तक लगभग 170 करोड़ रु कमीशन ले चुके हैं।

पूर्व विधायक के पत्र के अनुसार विवेक अग्रवाल द्वारा म० प्र० सड़क विकास निगम(प्राधिकरण) में प्रबंध संचालक रहते हुए अनुमानित 10 हज़ार करोड़ की संपत्ति अर्जित की गई है तथा 25 परिवहन चेकपोस्टों में निर्माण के कार्य के ठेके के मामले में भी समरीते ने सवाल उठाये हैं।

उन्होंने पत्र में म० प्र० सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा की सरकार लगातार विवेक अग्रवाल पर मेहरबान है और भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त अग्रवाल के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।

Back to Top