आईसेक्ट विश्वविद्यालय में वर्ष 2016-17 के विद्यार्थियों हेतु इंडक्शन प्रोग्राम संपन्न

राज्य, स्टूडेंट-यूथ

भोपाल: 4 अगस्त/ जुनून, कठिन परिश्रम और अनुशासन इनके माध्यम से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है। आईसेक्ट विश्वविद्यालय में आप सपने पालें और अपने पंखों को उड़ान दें। यह बात कार्पोरेट ट्रेनर व मोटीवेशनल स्पीकर श्री राजीव अग्रवाल ने विश्वविद्यालय के सभागार में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही। श्री अग्रवाल आईसेक्ट विश्वविद्यालय में इस वर्ष 2016-17 के विद्यार्थियों के लिये आयोजित ‘‘ इंडक्शन प्रोग्राम’’ में विशेष अतिथि के रुप में अपनी बात कह रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि विद्यार्थियों को अपने अध्ययन के साथ कौशल विकास पर भी जोर देना चाहिए जो कि भविष्य में उनके प्लेसमेंट में मदद करेंगे।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वी के वर्मा ने सभी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि आपका भविष्य सुरक्षित हाथों में है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने अपने प्रेजेंटेशन में आईसेक्ट विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट, स्किल एकेडमी, उद्योगों के साथ लिंक, देश-विदेश के संस्थानों के साथ सहभागिता, एकेडमिक पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आगे अपने उद्बोधन में कहा कि विश्वविद्यालय एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां विद्यार्थी अपने एकेडमिक के साथ साहित्यिक, सांस्कृतिक, सामाजिक रुचियों का भी विकास कर पाएंगे।

डॉ. सूर्यांशु चैधरी, प्रो. भौतिकी विभाग ने विद्यार्थियों के समक्ष केरियर व शोध पर अपना प्रेजेंटेशन दिया। जिसमें आईसेक्ट विश्वविद्यालय में संचालित हो रही शोध गतिविधियों जैसे रिन्युवल एनर्जी, पदार्थ विज्ञान, जैविक विज्ञान, भौतिक प्राकृतिक विज्ञान के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने एनर्जी लैब, एडवांस्ड रिसर्च लैब, अर्थ व स्पेस साइंस लेबोरेटरी में हो रहे शोधकार्यों के संबंध में भी बताया।

श्रीमती श्रीजी सेठ, विभागाध्यक्ष राजनीति विभाग श्री सत्यसांई महाविद्यालय भोपाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना के संबंध में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली एन.सी.सी., खेलकूद, सांस्कृतिक, साहित्यिक, प्लेसमेंट से संबंधित जानकारियां विद्यार्थियों को दी गई। साथ ही विश्वविद्यालय व विभागों के संबंध में भी जानकारी दी गई। कल विद्यार्थियांे को विश्वविद्यालय द्वारा साँची का भ्रमण कराया जाएगा।

इस कार्यक्रम का संचालन हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. संगीता पाठक व प्रबंधन विभाग की प्रो. डॉ. संगीता जौहरी ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित थे।

Back to Top