मप्र में उमस बढ़ी

राज्य

भोपाल : 16 सितंबर/ मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार को उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के पूर्वी व पश्चिमी हिस्सों के अलावा कई अन्य स्थानों पर भी बारिश की संभावना जताई है।

बीते 24 घंटों के दौरान भोपाल में 27 मिलीमीटर, पचमढ़ी में 14 मिलीमीटर बारिश हुई। छतरपुर, पन्ना, छिंदवाड़ा, बड़वानी आदि स्थानों पर भी बारिश दर्ज की गई।

भोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री, इंदौर का 23़.4 डिग्री, ग्वालियर का 26.1 डिग्री और जबलपुर का 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री, इंदौर का 32.6 डिग्री, ग्वालियर का 35.7 डिग्री और जबलपुर का 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Back to Top