जापान में 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

अंतर्राष्ट्रीय

टोक्यो, 19 जुलाई (आईएएनएस)| पूर्वी जापान में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, यह भूकंप दोपहर 12.57 बजे आया।

सिन्हुआ ने एजेंसी के हवाले से बताया कि भूकंप का केंद्र 35.4 डिग्री उत्तरी अंक्षाश और 140.4 डिग्री देशांतर में दर्ज किया गया।

भूकंप के झटके मध्य टोक्यो में भी सुने जा सकते थे। भूकंप से कानाग्वा और इबाराकी सहित अन्य पूर्वी जापानी प्रांतों में भी धरती कांपी।

अब तक भूंकप से कोई क्षति नहीं पहुंची है और सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है।

Back to Top