भोजपुरी के लिये विशाल धरना प्रदर्शन दिल्ली के जंतर मंतर पर

राज्य, राष्ट्रीय

नई दिल्ली: 27 जुलाई/ भोजपुरी जन जागरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राजेश भोजपुरिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि 8 अगस्त 2016 दिन सोमवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर विशाल समूह के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरने के जरिये अभियान मांग करेगा की:

1) भोजपुरी को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल करने,
2) भोजपुरी को साहित्य अकादमी,संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा,विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के राष्ट्रीय पत्रता परीक्षा में शीघ्र शामिल करने,
3) भाषा- संस्कृति विषयक अनुसंधान, साहित्य निर्माण सहित प्रकाशन व्यवस्था, भाषाविद्, रंगकर्मी, साहित्यकार,पत्रकार,समाजसेवी,कलाकार,शिक्षक सम्मान पुरस्कार के योजना को मान्यता प्रदान करने,
4) भोजपुरी भाषी प्रदेश(बिहार,झारखण्ड,उत्तरप्रदेश,छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश,दिल्ली) को सरकार द्वारा भोजपुरी को द्वितीय राजभाषा का दर्जा सहित समस्त अधिकार,
5) भोजपुरी भाषा,संस्कृति,साहित्य,शिक्षा क्षेत्र और समाज के विकास के लिए प्रभावी योजना लागू करने,
6) प्राथमिक स्तर से स्नातकोत्तर स्तर तक भोजपुरी की पढ़ाई की व्यवस्था और भोजपुरी विषय से डिग्रीधारी छात्रों को पात्रता के अनुरूप रोजगार की वयवस्था , इन सभी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन होगा।

इस धरना में भोजपुरी जन जागरण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष् संतोष पटेल,महामंत्री अभिषेक भोजपुरिया, मिडिया प्रभारी राणा अवधूत,लाल बिहारी लाल,धनंजय कुमार सिंह,संजय कुमार गिरी, उपाध्यक्ष नवल किशोर निशांत, गुलरेज शहजाद, संयोजक राजेश भोजपुरिया, सह संयोजक मनोज कुमार सिंह, रवि प्रकाश सूरज,अमलेश कुमार, संगठन मंत्री संजय ऋतुराज, सचिव स्यन्दन सुमन, देवेन्द्र कुमार, जितेंद्र राजपूत, पी. राज सिंह, संजय बेनडिक्ट,संरक्षक गोरख प्रसाद मस्ताना, भाई बी.के सिंह, अखिल भारतीय लेखक संघ, अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन, भोजपुरी एसोसीएसन ऑफ इण्डिया, प्रगतिशील भोजपुरी समाज देवरिया,भोजपुरी भारती छपरा, भोजपुरी आंदोलन मुजफ्फरपुर, पुरवइया, इंद्रप्रस्थ भोजपुरी परिषद,नई दिल्ली सहित देश भर से भोजपुरी भाषी शामिल होंगे।

धरना में शहर से भोजपुरी जन जागरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राजेश भोजपुरिया के साथ कई भोजपुरी भाषी धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जायेंगे।

Back to Top