बिहार के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश के आसार

राज्य

पटना, 9 जुलाई (आईएएनएस)| बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार सुबह आंशिक बादल छाए हुए हैं, पर उमस का असर बना हुआ है। पटना का शनिवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में मामूली वृद्घि दर्ज की जाएगी, जबकि कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश हो सकती है।

पटना में शनिवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

राज्य के अन्य शहरों में गया का शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 35.4 डिग्री और गया का 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Back to Top