उप्र में आंशिक बदली का असर, उमस बढ़ी

राज्य

लखनऊ, 9 जुलाई (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व राज्य के अन्य जिलों में शनिवार को सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली छाई हुई है। बदली के बीच धूप निकलने से उमस में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान सामान्य बारिश होने का अनुमान जताया है। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में कहीं आंशिक तो कहीं घने बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में धूप निकलने से हालांकि उमस में इजाफा होगा। आद्र्रता का स्तर 90 फीसदी तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अलावा शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 24.1 डिग्री, गोरखपुर का 22 डिग्री, झांसी का 24 डिग्री और इलाहाबाद का 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Back to Top