बिहार में आंशिक बदली छाई

राज्य

पटना, 19 अगस्त (आईएएनएस)| बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को हल्की बदली छाई हुई है। पटना का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 27.7 डिग्री सेल्सियस और पूर्णिया का 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटे के दौरान गया में 18.10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

Back to Top