बिहार में आंशिक बदली छाई
राज्य Aug 30, 2016पटना, 30 अगस्त (आईएएनएस)| बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में भारी बारिश की संभावना से इनकार किया है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, "बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे 24 घंटे के अंदर राज्य के पूर्वोत्तर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।"
केंद्र के मुताबिक, पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री, गया का 26.9 डिग्री तथा मुजफ्फपुर का 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री, गया का 36.4 डिग्री तथा पूर्णिया का 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते 24 घंटे के दौरान पटना में 0.40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।