संतोष चौबे आईसेक्ट विश्वविद्यालय झारखंड के कुलाधिपति नियुक्त

राज्य, स्टूडेंट-यूथ

भोपाल: 22 जुलाई/ झारखंड की महामहिम राज्यपाल सुश्री द्रौपदी मुरमु ने आईसेक्ट के महानिदेशक श्री संतोष चौबे को आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग (झारखंड) का कुलाधिपति नियुक्त किया है। उन्होंने एक आदेश जारी कर श्री संतोष चौबे को आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हेतु मंजूरी प्रदान की है। आईसेक्ट वर्तमान में देश के शिक्षा, कौशल विकास, प्रशिक्षण सेवाओं व ई.गवर्नेंस नेटवर्क के रूप में 29 प्रदेश व 3 केन्द्रशासित प्रदेशों में 20,000 केन्द्रों के माध्यम से कार्य कर रहा है। 2005 में तत्कालीन भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने श्री चौबे को इंडियन इनोवेशन अवार्ड से सम्मानित किया।

प्रख्यात साहित्यकार एवं विज्ञान लेखक श्री संतोष चौबे वर्तमान में आईसेक्ट के महानिदेशक है। अर्धशहरी व ग्रामीण भारत में सूचना प्रौद्योगिकी व कौशल आधारित शिक्षा व सेवाओं के अग्रणी उद्यमी के रूप में देश भर में जाने जाते है। श्री चौबे मौलाना आजाद कॉलेज आॅफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स में बी.ई. करने के बाद 1977 में भारतीय इंजीनियरिंग सेवा के लिए तथा 1982 में भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के लिए चयनित हो चुके हैं। वर्ष 1985 से वे आईसेक्ट के संस्थापक के रूप में काम करते रहे हैं। देश में सूचना प्रौद्यौगिकी के शिक्षण एवं प्रशिक्षण में श्री संतोष चौबे का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्हें श्वॉब फाउंडेशन अवार्ड, सोशल इंटरप्रेनेयोर आॅफ द ईयर, नैसकॉम आई.टी इनोवेशन अवार्ड, मंथन अवार्ड साउथ एशिया एंड एशिया पेसेेफिक, नैसकॉम इमर्ज 50 लीडर अवार्ड, टाई ल्यूमिस इंटरप्रेनियरशिप अवार्ड, स्कॉच कारर्पोरेट लीडरशिप अवार्ड से भी नवाजा गया है। श्री चौबे प्रसिद्ध कवि व स्थापित साहित्यकार हैं, साहित्यिक क्षेत्र में अपने योगदान के लिये प्रतिष्ठित डॉ. शंकरदयाल शर्मा पुरूस्कार, मेघनाद साहा पुरूस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। श्री चौबे 28 वर्षो से प्रकाशित हो रही हिन्दी की इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्प्यूटर विज्ञान एवं नई तकनीक की पत्रिका ‘‘इलेक्ट्रोनिकी आपके लिये‘‘ के संपादक है। श्री चौबे मध्यप्रदेश एवं भारत सरकार एवं प्रतिनिधि मंडलों के सदस्य रहे हैं तथा देश-विदेश में प्रतिनिधित्व करते रहे हैं।

श्री चौबे के नेतृत्व में भारत के पहले मध्य क्षैत्र में स्थित निजी विश्वविद्यालय डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय बिलासपुर, (छत्तीसगढ) एंव आईसेक्ट विश्वविद्यालय भोपाल (मध्यप्रदेश) सफलतापूर्वक संचालित किये जा रहे है। झारखंड में नवस्थापित आईसेक्ट विश्वविद्यालय उनके सक्षम नेतृत्व तथा सुदीद्र्य अनुभव से अवश्य लाभान्वित होगा। हजारीबाग में आईसेक्ट विश्वविद्यालय की स्थापना का उद्देश्य विद्यार्थियों को सक्षम, प्रेरित व जिम्मेदार व्यक्तित्व के रूप में परिवर्तित करना है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य अत्याधुनिक सुविधाऐं व आधारभूत संरचना के साथ विश्व स्तर की शिक्षा प्रदान करने के साथ ऐसा माहौल देना है कि विद्यार्थियों का विकास सक्षम प्रोफेशनल के रूप में हो सके। आईसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग (झारखंड) में कौशल आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये प्रतिबद्ध है।

Back to Top