मप्र में शुष्क रहेगा मौसम

मध्यप्रदेश, राष्ट्रीय, पर्यावरण

भोपाल, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार को धूप है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

राज्य में रविवार सुबह का मौसम सुहावना रहा। हवाओं के रुख में आए बदलाव से ठंड का अहसास हुआ। वहीं, दिन चढ़ने के साथ धूप तेज होती गई। राज्य में बारिश और बौछारों की रफ्तार कमजोर पड़ने से मौसम शुष्क हो गया है।

राज्य के मौसम में बदलाव के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम बना हुआ है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री, इंदौर का 20 डिग्री, ग्वालियर का 17.8 डिग्री और जबलपुर का 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री, इंदौर का 32.4 डिग्री, ग्वालियर का 35.8 डिग्री और जबलपुर का 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Back to Top