Kharinews

सोनम कपूर को भारत की फैशन दिवा मानती हैं भूमि

 Breaking News
  • 18 साल से कम उम्र की पत्नी से यौन संबंध बनाना दुष्कर्म : सर्वोच्च न्यायालय
  • 18 साल से कम उम्र की पत्नी के साथ यौन संबंध बनाना दुष्कर्म : सर्वोच्च न्यायालय
  • विदेश मंत्रालय ने बीमार पाकिस्तानी नागरिक का वीजा मंजूर किया
  • जम्मू एवं कश्मीर : मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 2 आतंकवादी ढेर
  
Oct
07 2017
मुंबई, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। यहां आयोजित ग्लिटर एक्जीबिशन 2017 में शुक्रवार को उपस्थित हुईं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का कहना है कि सोनम कपूर हमारे देश की फैशन दिवा हैं।

भूमि से यह पूछे जाने पर कि वह किसके स्टाइल की प्रशंसक हैं, उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अब तक सोनम कपूर हमारे देश की फैशन दिवा हैं और मैं वर्षो से उनकी प्रशंसक रही हूं। मुझे लगता है कि वह गर्मजोशी से भरी हैं, जो उनके स्टाइल और चेहरे से झलकता है।"

'दम लगा के हईशा' की अभिनेत्री ने अपनी भविष्य परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा, "मेरी आगामी फिल्म अभिषेक चौबे के साथ है, जिसका शीर्षक संभवत: 'चंबल' होगा। मैं इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दे सकती। मुझे लगता है कि निर्देशक इस बारे में पहले बात करें, यही सही होगा। मैं आपको सिर्फ इतना बता सकती हूं कि हम जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।"

भूमि इससे पहले 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' और 'शुभ मंगल सावधान' में काम कर चुकी हैं।

Comments

 

राहुल प्रसाद भटनागर नए खेल सचिव

Read Full Article

Life Style

 

बुंदेलखंड में सौंदर्य के प्रति सजग हो रही महिलाएं (फोटो सहित)

Read Full Article

Subscribe To Our Mailing List

Your e-mail will be secure with us.
We will not share your information with anyone !

Archive