मप्र में बादल छाए

राज्य

भोपाल, 31 जुलाई (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य स्थानों पर रविवार की सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना जताई है।

राज्य में मानसून की सक्रियता बनी हुई है और बारिश का क्रम जारी है। रविवार को भी राज्य में बारिश के आसार बने हुए हैं। सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा है।

मौसम विभाग ने अगामी 24 घंटों में ग्वालियर, रीवा संभागों के अलावा ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, टीकमगढ़ छतरपुर, पन्ना, झाबुआ, अलिराजपुर, धार में बारिश की संभावना जताई है।

राज्य में बारिश के चलते तापमान में भी बदलाव हो रहा है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 24.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23.8 सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 30.6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.6 सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

Back to Top