उप्र में बादल छाए, बारिश के आसार

राज्य

लखनऊ, 22 अगस्त (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान रुक-रुककर बारिश होने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश तो कुछ जगहों पर तेज बारिश होने की सम्भावना है। तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की सम्भावना है।

लखनऊ के अतिरिक्त सेामवार को बनारस का न्यूतनम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 19.4 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री, गोरखपुर का 20.2 डिग्री और झांसी का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Back to Top