उप्र में बादल छाए, तापमान में गिरावट

राज्य

लखनऊ, 13 जुलाई (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में बुधवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट हुई है और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार तक राज्य में भारी बारिश होने के आसार हैं। उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और हवाएं चलेंगी। लखनऊ व आसपास के इलाकों में सामान्य बारिश होने की संभावना है। गुरुवार के बाद राज्य में लगातार पांच दिनों तक बारिश का दौर रुक-रुककर जारी रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, झांसी का 25.1 डिग्री और इलाहाबाद का 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Back to Top