रियो ओलम्पिक (तैराकी) : फेल्प्स ने जीता 20वां स्वर्ण

खेल

रियो डी जनेरियो, 10 अगस्त (आईएएनएस)| अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने मंगलवार को 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल में पहला स्थान हासिल करते हुए अपना 20वां ओलम्पिक स्वर्ण हासिल किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 31 साल के फेल्प्स ने 1.53.36 मिनट के साथ पहला स्थान हासिल किया। रियो में यह उनका दूसरा स्वर्ण है।

जापान के मासोतो साकाई को सेकेंड के 400वें हिस्से से पिछड़ने के कारण रजत संतोष करना पड़ा।

हंगरी के टामस केंडेरेसी ने इस स्पर्धा का कांस्य जीता।

साल 2012 के लंदन ओलम्पिक में फेल्प्स को हराकर इस स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाले दक्षिण अफ्रीका के चाड ले क्लोस इस साल चौथे स्थान पर रहे।

फेल्प्स ने इससे पहले रियो में 4 गुणा 100 मीटर रिले स्पर्धा का स्वर्ण जीता था।

Back to Top