रियो ओलम्पिक (बास्केटबॉल) : अमेरिका ने लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण

खेल

रियो डी जनेरियो, 22 अगस्त (आईएएनएस)| अमेरिका ने रविावर को रियो ओलम्पिक में पुरुषों की बास्केटबॉल स्पर्धा का स्वर्ण जीत लिया। अमेरिकी टीम ने फाइनल मुकाबले में सर्बिया को 96-66 से हराया। यह ओलम्पिक में अमेरिकी टीम की लगातार तीसरी खिताबी जीत है।

अमेरिकी टीम ने इस साल एक भी मैच नहीं गंवाया। उसने अपने सभी आठ मैच जीते। इसके पहले बीजिंग और लंदन में भी अमेरिकी टीम अजेय रही थी।

दूसरी ओर, सर्बियाई टीम ने 1996 के बाद पहली बार ओलम्पिक में बास्केटबॉल का कोई पदक हासिल किया है। अटलांटा ओलम्पिक में उस समय की युगोस्लावियाई टीम फाइनल मुकाबले में अमेरिका से हार गई थी।

Back to Top