हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद का निधन

राष्ट्रीय, खेल

नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)| भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान मोहम्मद शाहिद का लंबी बीमारी के कारण बुधवार को गुड़गांव के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 56 वर्ष के थे और काफी समय से किडनी और लीवर की परेशानी से जूझ रहे थे।

हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी शाहिद, मॉस्को ओलम्पिक-1980 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

पीलिया और डेंगू की चपेट में आने के कारण उनकी तबीयत और भी खराब हो गई थी।

इस माह की शुरुआत में उन्हें वाराणसी से गुड़गांव के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Back to Top