मप्र में बादल छाए, बारिश की संभावना

राज्य

भोपाल, 26 अगस्त (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए हैं और हल्की बूंदाबांदी भी हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। भोपाल का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री, इंदौर का 21 डिग्री, ग्वालियर का 25.5 डिग्री और जबलपुर का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31़ 1 डिग्री, इंदौर का 29.6 डिग्री, ग्वालियर का 34.7 डिग्री और जबलपुर का 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Back to Top