बिहार में बारिश, तापमान लुढ़का
राज्य Jul 15, 2016पटना, 15 जुलाई (आईएएनएस)| बिहार में राजधानी पटना सहित अन्य स्थानों में शुक्रवार सुबह आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं। राज्य के अन्य कई क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, राजधानी पटना में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री के करीब रहने की संभावना है।
इसके अलावे गया का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री तथा पूर्णिया का 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री, पूर्णिया का 36.3 डिग्री और गया का 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे के दौरान गया में 114.8 मिलीमीटर तथा पटना में 1.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।