पंजाब का गौरक्षा दल प्रमुख उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार

राज्य

चंडीगढ़, 21 अगस्त (आईएएनएस)| पंजाब पुलिस ने राज्य के गौरक्षा दल प्रमुख को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसे प्रताड़ना, लूटपाट, रिश्वत और गलत तरीके से कामकाज के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि पटियाला जिला पुलिस ने सतीश कुमार को उत्तर प्रदेश के वृंदावन से गिरफ्तार किया है।

कुमार खुद पर लगे आरोपों के बाद से फरार था। उस पर गौरक्षा के नाम पर कानून अपने हाथ में लेने के आरोप लगे हैं।

कुमार और उसके सहयोगियों की ज्यादतियों के वीडियो सोशल मीडिया पर हैं। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि गायों की सुरक्षा के नाम पर गौरक्षक लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं।

पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि उन्हें गौरक्षकों ने प्रताड़ित किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें लूटा गया और गैरकानूनी तरीके से बंदी बनाया गया।

Back to Top