
शर्मनाक: BJP MLA ने कहा, सेना पर शक़ करने वाले अपने मां-बाप की सुहागरात का विडियो देखें
राज्य, मध्यप्रदेश Oct 06, 2016भोपाल : 6 अक्टूबर/ भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर हो रही राजनीति अब स्तरहीन होती जा रही है. कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेता संजय निरूपम और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के बयानों के बाद भोपाल हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने विवादित बयान दिया है। उल्लेखनीय है कि कल ही प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर अपने मंत्रियों और भाजपा नेताओं को संभाल कर बयान देने की नसीहत दी थी।
भोपाल में बुधवार को भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर कहा है कि जो लोग भारतीय सेना की जबावी कार्यवाही के सबूत मांग रहें है और सेना की इस कार्यवाही पर संदेह कर रहें है वो पहले अपने मां-बाप की सुहागरात का वीडियों देंख ले ताकि उन्हें इस बात का यकीन हो जाए की यह हमारा बाप है और यही हमारी मां है।
भाजपा विधायक शर्मा ने कहा सैनिक अपने प्राण देश की सुरक्षा में गवा रहें है, अपना खून बहा रहें है, उसकी किसी को चिंता नहीं है। जहां देश को एक होकर सेना का मनोबल बढ़ाना चाहिए वहां इस तरह का बयान जारी करने से सेना पर संदेह करने के बराबर है।