डॉ. अशोक कुमार ग्वाल आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त

स्टूडेंट-यूथ

भोपाल: 27 अगस्त/ प्रसिद्ध वैज्ञनिक व शिक्षाविद् डॉ. अशोक कुमार ग्वाल को आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चैबे ने आईसेक्ट विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया। डॉ. ग्वाल बरकतुल्ला विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग के प्रोफेसर पद से सेवानिवृत हुए हैं। श्री ग्वाल का जन्म 1949 में वाराणसी में हुआ। इन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से 1970 में रेडियो व इलेक्ट्रानिक फिजिक्स में एमएससी के पश्चात् 1977 में स्पेस व प्लाज्मा फिजिक्स में पीएचडी की उपाधि हासिल की। इसी क्षेत्र में उन्होंने पोस्ट डाक्ट्रेट भी किया। डॉ. ग्वाल ने आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी दिल्ली में वैज्ञानिक के रुप में कार्य किया। डॉ. ग्वाल ने बरकतुल्ला विश्वविद्यालय भोपाल में इलेक्ट्रानिक्स विभाग के स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी विभाग के पहले विभागाध्यक्ष भी बने। बरकतुल्ला विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद के सदस्य भी रहे।

श्री ग्वाल अंतर्राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक व शिक्षाविद् हैं। जिन्होंने भारत सरकार की इंडियन एंटार्कटिक एक्सपीडीशन की टीम का नेतृत्व किया। स्पेश व प्लाज्मा फिजिक्स में अपने शोध कार्यों के लिए वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित रहे। उŸारी व दक्षिणी ध्रुव पर लम्बे समय तक रहकर पृथ्वी व सूर्य के मध्य संबंध व भूकंप का अध्ययन किया। कनाडा, संयुक्त राज्य अमरीका, इटली, थाईलैंड, सिंगापुर, फ्रांस, दक्षिण अफ्रीका, जर्मनी, जापान, मलेशिया के विभिन्न शोध संस्थानों में उल्लेखनीय कार्य किया व अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों में शोध पत्रों की प्रस्तुति दी।

डॉ. ग्वाल विभिन्न वैज्ञानिक सोसायटियों के सदस्य हैं जैसे इंडियन फिजिक्स एसोशियेसन, प्लाज्मा सांइस सोसायटी आॅफ इंडिया, अमेरिकन जियो फिजिकल यूनियन, यूरोपियन जियो फिजिकल यूनियन, इंटरनेशनल यूनियन आॅफ रेडियो साइंस आदि। डॉ. ग्वाल के मार्गदर्शन में अबतक 50 शोधार्थियों ने पीएचडी की है। लगभग देशभर के 50 पीएचडी शोधार्थियों के थिसेस का मूल्यांकन उन्होंने किया। उनके विभिन्न राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय जर्नलों में 150 से अधिक शोधपत्र प्रकाशित हुए हैं। उन्होंने 180 शोधपत्र विभिन्न कांफ्रेंसेस व सेमिनार में प्रस्तुत किये हैं। उन्होंने भौतिकी की 3 बहुचर्चित किताबों का लेखन भी किया है।

इस शुभ अवसर पर आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे, समकुलपति अमिताभ सक्सेना और कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने डॉ. ग्वाल को शुभकामनाएं और बधाई दी।

Back to Top