भारत की एकता को चुनौती दे रहा पाकिस्तान : जेटली

राष्ट्रीय

जम्मू, 21 अगस्त (आईएएनएस)| केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कश्मीर घाटी में जारी अशांति के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए रविवार को कहा कि भारत की एकता को चुनौती दी जा रही है और इसके पीछे की ताकतों को हराना जरूरी है। जेटली ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तिरंगा यात्रा के दौरान अपने संबोधन में कहा कि पाकिस्तान एक बार फिर कश्मीर घाटी में लोगों के बीच अशांति और हिंसा भड़काने के 'नए तरीके इस्तेमाल कर' भारत के साथ लड़ रहा है।

जेटली ने कहा, "एक नई गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। पाकिस्तान और अन्य विभिन्न ताकतें इसमें शामिल हैं और देश की एकता को फिर से चुनौती दी जा रही है।"

जेटली ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर के लोगों को इस आक्रमण के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा।

उन्होंने कहा, "यह हमारे लिए एक चुनौती है। हम इसके साथ समझौता नहीं करेंगे।"

Back to Top