रियो ओलम्पिक की सफल शुरुआत से खुश है ब्राजील सरकार

अंतर्राष्ट्रीय, खेल

रियो डी जेनेरियो, 7 अगस्त (आईएएनएस/सिन्हुआ)। रियो ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह के बाद पहली मंत्रिस्तरीय बैठक में ब्राजील की सरकार ने देश में ओलम्पिक खेलों की सफल शुरुआत पर खुशी जताई। (18:26) 

सरकार ने कहा कि रियो ओलम्पिक की शुरुआत काफी अच्छी हुई है और किसी भी प्रकार की गंभीर घटना नहीं दर्ज की गई।

रक्षा मंत्री राउल जुगमान ने ओलम्पिक खेलों की स्पर्धाओं की शुरुआत की समीक्षा के लिए न्याय मंत्री एलेक्जेंडर मोराएस और संस्थागत सुरक्षा मंत्री सर्गियो एचेगोयेन से मुलाकात की। इसके बाद जारी संयुक्त बयान में सफल शुरुआत पर अपनी खुशी जताई तथा सभी सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त प्रयासों के महत्व पर प्रकाश डाला।

संयुक्त बयान में कहा गया, "रियो ओलम्पिक की शुरुआत काफी अच्छी हुई है। यह एक प्रकार से न्याय, रक्षा और संस्थागत सुरक्षा के मंत्रालयों का मूल्यांकन है। रक्षा, खुफिया और सार्वजनिक सुरक्षा कार्यो का एकीकरण तथा रियो राज्य सरकार और नगर पालिका के बीच तालमेल बेहद महत्वपूर्ण है और यह सकारात्मक परिणाम के लिए जरूरी है।"

Back to Top