Kharinews

बिहार में मौसम साफ, तेज धूप

 Breaking News
  • 18 साल से कम उम्र की पत्नी से यौन संबंध बनाना दुष्कर्म : सर्वोच्च न्यायालय
  • 18 साल से कम उम्र की पत्नी के साथ यौन संबंध बनाना दुष्कर्म : सर्वोच्च न्यायालय
  • विदेश मंत्रालय ने बीमार पाकिस्तानी नागरिक का वीजा मंजूर किया
  • जम्मू एवं कश्मीर : मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, 2 आतंकवादी ढेर
  
Apr
04 2017
पटना, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह हल्की बदली छाई रही। हालांकि दिन चढ़ते ही मौसम साफ हो गया और चिलचिलाती धूप निकल आई।

अगले 24 घंटे के दौरान मौसम विभाग ने मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना से इनकार करते हुए कहा है कि राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छा सकते हैं, परंतु अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री, भागलपुर का 21 डिग्री तथा गया का 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री, गया का 42.4 डिग्री, पूर्णिया का 34 डिग्री तथा भागलपुर का 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Comments

 

राहुल प्रसाद भटनागर नए खेल सचिव

Read Full Article

Life Style

 

बुंदेलखंड में सौंदर्य के प्रति सजग हो रही महिलाएं (फोटो सहित)

Read Full Article

Subscribe To Our Mailing List

Your e-mail will be secure with us.
We will not share your information with anyone !

Archive