टीना दत्ता दिल्ली में करेंगी लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तरप्रदेश, मनोरंजन, जीवनशैली, Life Style Oct 13, 2016
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री टीना दत्ता 'दीवाली बाजार-द फेयरीटेल एक्जिबिशन' नाम की लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का शुक्रवार को उद्घाटन करेंगी। टीवी शो 'उतरन' में इच्छा की भूमिका निभा कर उन्होंने प्रसिद्धि पाई थी।
पूरे दिन चलने वाले कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को रोहिणी के क्राउन प्लाजा होटल में किया जाएगा।
प्रदर्शनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों निकिता आर्य और अमित आर्य द्वारा आयोजित मेले में कपड़े, होम फर्निशिंग, उपहार, सामान, बैग्स आदि को त्योहार के मौसम में प्रदर्शित किया जाएगा।
निकिता ने अपने बयान में कहा, "हमारी प्रदर्शनी लोगों को खुशियों का त्योहार दीवाली का जश्न मनाने और समाज में सद्भाव और भाईचारा को बढ़ाने का साधन है। भारत के सभी भागों से विभिन्न प्रदर्शक त्योहार के संग्रह को इस अवसर पर पेश करेंगे।"
प्रदर्शनी में समूह में नृत्य करने व एकल नृत्य करने का मौका मिलेगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न साधन भी उपलब्ध होंगे। गीत-संगीत और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन आदि इस साल के अन्य आकर्षण हैं, जो लोगों को लुभाएंगे।