उप्र में तेज धूप
राष्ट्रीय, पर्यावरण Oct 15, 2016
लखनऊ , 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान हालांकि तापमान में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं जताई है।
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की जाएगी। दिन में बारिश होने की संभावना नहीं है। सुबह और शाम को ठंड का अनुभव होगा।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री, गोरखपुर का 22.2 डिग्री और इलाहाबाद का 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।