शिमला, 6 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार को भी बर्फबारी नदारद रही, तो वहीं लोकप्रिय पर्यटक गंतव्य मनाली में लगातार दूसरे दिन भी बर्फ गिरी।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार तक राज्य में और बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "मनाली और उसके आसपास की पहाड़ियों में मध्यम बर्फबारी हुई है। नौ जनवरी तक और अधिक बर्फबारी की संभावना है।"
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के अनुसार, शिमला में मध्यम बारिश हुई है और शाम को बर्फबारी हो सकती है।
पर्यटक गंतव्य मनाली के पास कोठी में अच्छी खासी बर्फबारी हुई है।
शिमला में बर्फली हवाओं के कारण तापमान गिरकर 1.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है।
शिमला, कुफरी और नारंकडा में हुई बर्फबारी ने इन पर्यटक गंतव्यों को और अधिक आकर्षक बना दिया है।
मैदानी इलाकों से पर्यटक मनाली में आने लगे हैं, जहां नौ सेंटीमीटर बर्फ गिरी है।
राज्य की राजधानी से लगभग 250 किमी दूर कल्पा में 13 सेमी बर्फबारी हुई। यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
अधिकारी ने कहा, "लाहौल-स्पीति, चंबा, मंडी, कुल्लू, किन्नौर और शिमला जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार से रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है।"
हिमाचल प्रदेश की निचली पहाड़ियों में स्थित धर्मशाला, पालमपुर, सोलन, नाहन, बिलासपुर, उना, हमीरपुर और मंडी में बारिश के कारण तापमान गिरा है।
राज्य में धर्मशाला में सबसे अधिक 21.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
शिमला, धर्मशाला और पालमपुर जैसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों के आसपास की चोटियां बर्फ से ढकी हैं।
होटल व्यवसायी विक्रम ठाकुर ने टेलीफोन पर आईएएनएस को बताया, "हम मनाली में बर्फबारी के दौरान अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद कर रहे हैं।"
मौसन विभाग ने कहा कि इस क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के नौ जनवरी तक सक्रिय रहने की संभावना है जिसके कारण राज्य के अधिकांश इलाकों में छह जनवरी तक बारिश और बर्फबारी होगी।
इसके बाद आठ जनवरी से दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
हिमाचल में 9 जनवरी तक बर्फबारी की संभावना
- लोकसभा अध्यक्ष ने अन्नाद्रमुक, तेदेपा के 19 सांसदों को निलंबित किया
- पाकिस्तान के नए नेतृत्व से मिलने की सोच रहे हैं ट्रंप
- पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर, कच्चे तेल में गिरावट
- बुलंदशहर हिंसा का मुख्य आरोपी योगेश राज गिरफ्तार
Jan
06 2019
Related Articles
Comments
Hi, Disqus is off
अवमानना मामले में अनिल अंबानी को सर्वोच्च न्यायालय का नोटिस
Read Full Article
- 'कुंभ में धरती के खिलाफ किए पापों को धोएं'
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स (हॉकी) : मेजबान महाराष्ट्र ने दिल्ली से खेला ड्रॉ
- सीईएस 2019 : एलियनवेयर ने सबसे पतला 17 इंच गेमिंग लैपटॉप उतारा
- पुतिन, मोदी आतंकवाद से लड़ाई में सहयोग बढ़ाने पर सहमत
- संघर्षविराम उल्लंघन पर पाकिस्तान में भारतीय दूत तलब
- मोदी सरकार का फैसला ऐतिहासिक : मप्र भाजपा
- मप्र : 15वीं विधानसभा के 226 सदस्यों ने शपथ ली (राउंडअप)
- शादाब की चोट के कारण 5 गेंदबाज नहीं खेल पाए : आर्थर
- रणजी ट्रॉफी : राजस्थान ने त्रिपुरा को 35 रनों पर समेटा
- अफगानिस्तान : बम विस्फोट में 10 नागरिकों की मौत
- बिहार में स्कूली शिक्षा का बजट बढ़ा, पर जमीनी हकीकत अलग : रपट
- ईडी ने वाड्रा से जुड़ी कंपनी के खिलाफ दर्ज किया धनशोधन मामला
- बीकेटी ने पीकेएल टीमों के साथ सफल सहयोग की खुशियां मनाईं
- सेमीकंडक्टर का वैश्विक राजस्व 13 फीसदी बढ़ा : गार्टनर
- गरीब सवर्णो को 10 फीसदी आरक्षण चुनावी हथकंडा : हार्दिक
- गरीब सवर्णो के लिए 10 फीसदी आरक्षण को कैबिनेट की मंजूरी (लीड-1)
- अमरिंदर का पंजाब में आप से गठबंधन से इनकार
- मप्र में गोपाल भार्गव चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता
- दुनियाभर में घूमकर भीख मांग रहे हैं इमरान : सिंध के मुख्यमंत्री
- गांगुली ने आस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक जीत को सराहा
- पीबीएल-4 : मुम्बई को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगा बेंगलुरू (प्रीव्यू)
- नागरिकता संशोधन विधेयक को मंत्रिमंडल की मंजूरी
- उप्र : डकैत बबली कोल से जुड़े 6 लोग गिरफ्तार
- गरीब सवर्णो को आरक्षण चुनावी हथकंडा : कांग्रेस
Life Style
गर्दन सीधी रख करें कंप्यूटर पर काम, दर्द नहीं होगा
Read Full Article
- मधुमेह की जांच अब बिना दर्द संभव
- रोजमर्रा की उलझनों से बचने के लिए मॉडल बनीं करेन एलस्न
- 'एक्टिविटी ट्रैकर्स, स्मार्टवाचेज में एआई से स्वास्थ्य डेटा की निजता को खतरा'
- नए साल पर जश्न के मूड में कोलकाता
- ठंड के बीच नए साल के जश्न में डूबा बिहार