हरदोई, 1 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने गुरुवार को कहा कि भारतवासी एक कौम का नाम है। उन्होंने कहा कि हर धर्म की धार्मिक किताबों से हटकर भी सभी नागरिकों के लिए एक धार्मिक ग्रंथ है, जिसका नाम संविधान है। यह हर नागरिक को जिंदा रहने का हक और अधिकार देता है।
उपराष्ट्रपति और राज्यपाल राम नाईक गुरुवार को यहां सांसद नरेश अग्रवाल के जन्मदिवस पर आयोजित कौमी एकता सम्मेलन में आए थे।
उन्होंने कहा कि आजादी के इतने वर्षो बाद भी कौमी एकता को लेकर जलसे हो रहे हैं, इसका मतलब ही है कि कहीं न कहीं कुछ कमी जरूर है।
उन्होंने कहा कि सरकार के साथ हर नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह यह देखे कि दिल मिल रहे हैं या नहीं। यदि दिल नहीं मिलते तो फिर विचार भी नहीं मिलेंगे। देश को एकता की जरूरत है। पूरे भारतवासी एक कौम हैं। देश के सभी लोगों को उनका हक मिलना चाहिए।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि सभी देशवासियों को सुरक्षा मिले। सबको सुरक्षा देना सरकारों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम से यही सबक मिलता है कि एक-दूसरे से प्रेम करें और एक दूसरे की सुरक्षा करें।
वहीं राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि हरदोई से 'हम सब एक हैं' का संदेश जा रहा है। फिरोजाबाद में मुसलमान चूड़ियां बनाते हैं और हिंदू महिलाएं पहनती हैं। इसे एकता कहते हैं। देश में इस वक्त खराब माहौल है, इसे चुनौती के रूप में लेकर निपटने की जरूरत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
खरी बात
गांधी जन्म जयंती की सार्थकता है स्वच्छ भारत अभियान
सिद्धार्थ शंकर गौतम आज सुबह जबतक समाचार पत्र आपके हाथों में पहुंचेगा, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जन्म जयंती का जश्न देश भर में शुरू हो चुका होगा। बीते वर्ष 3...
कृषि का अर्थशास्त्र और अकाल आत्महत्याएं
दादरी की भीड़ में कहीं आप तो नहीं थे या हैं
लोकतंत्र की सबसे बड़ी विलक्षणता है "फेंको और लपेटो"
आधी दुनिया
'भारतीय विज्ञान की दुनिया में महिलाओं का प्रवेश नहीं आसां'
सहाना घोष थामसन रायटर्स रिसर्च एक्सलेंस-इंडिया साइटेशन पुरस्कार सूची में जगह बनाने वाली पहली महिला वैज्ञानिक वंदना भल्ला का कहना है कि भारतीय विज्ञान की पुरुष प्रधान दुनिया में महिला...