हैदराबाद, 14 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने पार्टी के साथ विवाह किया है।
उन्होंने यह टिप्पणी संपादकों के साथ बातचीत के दौरान की। इस दौरान उनसे उनकी शादी की योजना के बारे में पूछा गया था।
दो दिवसीय हैदराबाद दौरे के दौरान राहुल ने कहा,"नरेंद्र मोदी 2019 में प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे।"
उन्होंने पूर्वानुमान लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 230 सीटें तक नहीं जीत पाएगी जिसके कारण मोदी के दोबारा से प्रधानमंत्री बनने का सवाल ही पैदा नहीं होता। भाजपा नेतृत्व उत्तर प्रदेश और बिहार में गैर भाजपाई दलों के साथ गठबंधन नहीं करने की प्रारंभिक रूप से बात जाहिर कर चुका है।
कांग्रेस और अन्य गैर भाजपा दलों के बहुमत पाने की स्थिति में प्रधानमंत्री कौन होगा के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष कन्नी काटते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि वह इस पर कार्य कर करेंगे।
राहुल ने कहा कि पार्टी की राज्य इकाइयां समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन के लिए मुक्त हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि तेलंगाना में कांग्रेस सत्ता पर काबिज होगी।
आंध्र प्रदेश के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि पार्टी यहां अपनी स्थिति में सुधार कर रही है। 2014 में यहां कांग्रेस को खाली हाथ रहना पड़ा था।
उन्होंने देश में बढ़ती असहिष्णुता पर अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि देश में अल्पसंख्यक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने किसानों की समस्याओं और बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मोदी सालाना दो करोड़ रोजगार मुहैया कराने के अपने वादे में विफल रहे हैं।
उन्होंने कहा, "चीन 24 घंटे में 50 हजार लोगों को रोजगार देता है जबकि भारत में इसी अवधि के दौरान केवल 458 लोगों को रोजगार मिलता है।"
मैंने कांग्रेस से विवाह किया है : राहुल गांधी
- मैं नरम या कट्टर हिंदुत्व में विश्वास नहीं रखता : राहुल
- केरल उच्च न्यायालय ने अपहरण वीडियो के लिए दिलीप का अनुरोध खारिज किया
- मैंने कांग्रेस से विवाह किया है : राहुल गांधी
- नियंत्रण रेखा पर 2 पाकिस्तानी सैनिक ढेर
Aug
14 2018
Related Articles
Comments
Hi, Disqus is off
एप्पल ने 25,000 अवैध जुआ एप्स को हटाया
Read Full Article
- एसोचैम ने उत्तर अमेरिका में कार्यालय खोला
- सेंसेक्स में 331 अंकों की तेजी (लीड-1)
- टेकस्टार्स एक्सिलेटर 10 भारतीय स्टार्ट-अप्स में करेगी निवेश
- शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 331 अंक ऊपर (राउंडअप)
- 'कुल्फी कुमार..' में कैमियो की भूमिका में नजर आएंगे नकाश
- रैप मेरी जिंदगी : बादशाह (साक्षात्कार)
- भारत से लगातार और निर्बाध बातचीत की जरूरत : पाकिस्तानी विदेश मंत्री
- अफगानिस्तान : तालिबान ने 170 यात्रियों का अपहरण किया
- ऑस्ट्रेलिया में विद्यार्थियों के कर्ज माफ करने पर विचार
- तुर्की के अमेरिकी दूतावास पर फायरिंग
- छग : आईएएस, आईपीएस अफसरों ने केरल पीड़ितों को एक दिन का वेतन दिया
- अम्मा केरल बाढ़ राहत में 10 करोड़ रुपये देंगी
- चिकनगुनिया : सही जांच, जागरूकता से सम्भव है इस घातक बिमारी की रोकथाम
- जम्मू एवं कश्मीर : वाहन पर चट्टान गिरी, 5 तीर्थयात्रियों की मौत
- केंद्र ने ईद का अवकाश फिर 22 अगस्त किया
- नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का खाका बना रही सरकार : ममता
- अखिलेश का लोगों से केरल के लिए चंदा देने का आग्रह
- झारखंड में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
- बिहार : पाकिस्तानी सेना प्रमुख को गले लगाने पर सिद्धू के खिलाफ मामला दर्ज
- बिहार : ट्रक-ऑटो की टक्कर में 2 कांवडियों की मौत, 5 घायल
- उप्र : केशव मौर्य के बयान पर मुस्लिम संगठनों ने जताया ऐतराज
- एम्स में आग, कोई हताहत नहीं
- एनएफसीएसएफ के एमडी नाइकनवरे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
- एशियाई खेल (कुश्ती) : कांस्य पदक का मुकाबला खेलेंगे सुमित
Life Style
व्यायाम के लिए प्रेरित करता है प्रतिरोधक प्रशिक्षण
Read Full Article
- कश्मीर में बकरीद से पहले मवेशी बाजार में भारी भीड़
- रक्षा बंधन पर यूं निखारें रंगत : शहनाज हुसैन
- धूम्रपान करने वालों के बच्चों के फेफड़े को खतरा
- 'एयरबीएनबी का 1 अरब यूजर्स तक पहुंचने का लक्ष्य'
- गोभी, ब्रोकली से आंतों के कैंसर से होता है बचाव : अध्ययन
खरी बात
शिवराज हर मुंह में मीठी गोली डालने में माहिर
Read Full Article
लड़कियों की तुलना में लड़कों का यौन उत्पीड़न ज्यादा!
Read Full Article
विशेष: कश्मीर में नफरत, हिंसा के बीच सद्भाव-भाईचारे की उम्मीद
Read Full Article