नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। एक महिला गैंगस्टर जिसकी 113 अपराध के मामलों में पुलिस को तलाश थी, जोकि दिल्ली की पांच खूंखार महिला अपराधियों में से एक थी, उसे शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
                
                पुलिस के हत्थे चढ़ी बसीरन (62) को उसके गैंग के सदस्य 'मम्मी' के नाम से बुलाते थे। उसके आठों बेटे भी उसके साथ नृशंस अपराध में शामिल थे, जिसमें हत्या, ठेके पर हत्या, डकैती, शराब की तस्करी से लेकर छीनाझपटी तक के मामले शामिल हैं।
                
                बसीरन अपने गृह प्रदेश राजस्थान से 45 साल पहले दक्षिण दिल्ली आई थी और झुग्गी झोपड़ियों में अवैध शराब बेचती थी, वह छोटे-मोटे अपराध से शुरुआत करते हुए अपराध की दुनिया में शामिल हुई।
                
                पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने कहा, "संगम बिहार से मिली गुप्त सूचना के आधार पर बसीरन को गिरफ्तार किया गया, जब वह अपने परिवार से मिलने वहां आई थी। वह एक मामले में पिछले आठ महीनों से फरार थी और उसे मई में कुख्यात अपराधी घोषित किया गया था।"
                
                डीसीपी ने कहा, "बसीरन ने पुलिस को बताया कि उसने और उसके गैंग के सदस्यों आकाश और विकास ने उत्तर प्रदेश निवासी मिराज को मारने का उसकी सौतेली बहन मुन्नी बेगम से 60,000 रुपये में ठेका लिया था। मुन्नी ही मिराज को बसीरन के संगम विहार स्थित घर पर 2017 में 9 सितंबर को लेकर आई थी। उसके बाद आकाश, विकास, नीरज और एक किशोर ने मिराज को शराब के नशे में जंगल ले जाकर उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी और बाद में शव को जला दिया।"
                
                पुलिस को इस अपराध के एक हफ्ते बाद पता चला, जब एक आदमी शौचालय के लिए जंगल गया और उसने शव के अवशेष देखे।
                
                पुलिस ने उसके बाद किशोर को गिरफ्तार कर लिया, जिसने अपराध में अन्य लोगों की संलिप्तता की जानकारी दी। पुलिस ने बाकी सभी अपराधियों को इस साल जनवरी में गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बसीरन तभी से फरार थी।
                
                बसीरन को एक अदालत द्वारा 25 मई को कुख्यात अपराधी घोषित किया गया और कानून के मुताबिक उसकी आवासीय संपत्तियों की कुर्की कर ली गई।
                
                अधिकारी ने बताया कि इस महिला का संगम विहार के कुछ सरकारी बोरबेल्स पर भी नियंत्रण था और वह अपने दो बेटों के साथ पानी माफिया भी थी। उसमें से एक को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम 1999 के तहत गिरफ्तार किया गया था।
113 अपराधों में वांछित महिला गिरफ्तार
              Breaking News
              
            
            - मैं नरम या कट्टर हिंदुत्व में विश्वास नहीं रखता : राहुल
- केरल उच्च न्यायालय ने अपहरण वीडियो के लिए दिलीप का अनुरोध खारिज किया
- मैंने कांग्रेस से विवाह किया है : राहुल गांधी
- नियंत्रण रेखा पर 2 पाकिस्तानी सैनिक ढेर
                    Aug
                  
                  
                    19 2018
                  
                Related Articles
Comments
                Hi, Disqus is off
              
            एप्पल ने 25,000 अवैध जुआ एप्स को हटाया
                    Read Full Article
                  
                - एसोचैम ने उत्तर अमेरिका में कार्यालय खोला
- सेंसेक्स में 331 अंकों की तेजी (लीड-1)
- टेकस्टार्स एक्सिलेटर 10 भारतीय स्टार्ट-अप्स में करेगी निवेश
- शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 331 अंक ऊपर (राउंडअप)
- 'कुल्फी कुमार..' में कैमियो की भूमिका में नजर आएंगे नकाश
- रैप मेरी जिंदगी : बादशाह (साक्षात्कार)
- भारत से लगातार और निर्बाध बातचीत की जरूरत : पाकिस्तानी विदेश मंत्री
- अफगानिस्तान : तालिबान ने 170 यात्रियों का अपहरण किया
- ऑस्ट्रेलिया में विद्यार्थियों के कर्ज माफ करने पर विचार
- तुर्की के अमेरिकी दूतावास पर फायरिंग
- छग : आईएएस, आईपीएस अफसरों ने केरल पीड़ितों को एक दिन का वेतन दिया
- अम्मा केरल बाढ़ राहत में 10 करोड़ रुपये देंगी
- चिकनगुनिया : सही जांच, जागरूकता से सम्भव है इस घातक बिमारी की रोकथाम
- जम्मू एवं कश्मीर : वाहन पर चट्टान गिरी, 5 तीर्थयात्रियों की मौत
- केंद्र ने ईद का अवकाश फिर 22 अगस्त किया
- नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं का खाका बना रही सरकार : ममता
- अखिलेश का लोगों से केरल के लिए चंदा देने का आग्रह
- झारखंड में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
- बिहार : पाकिस्तानी सेना प्रमुख को गले लगाने पर सिद्धू के खिलाफ मामला दर्ज
- बिहार : ट्रक-ऑटो की टक्कर में 2 कांवडियों की मौत, 5 घायल
- उप्र : केशव मौर्य के बयान पर मुस्लिम संगठनों ने जताया ऐतराज
- एम्स में आग, कोई हताहत नहीं
- एनएफसीएसएफ के एमडी नाइकनवरे को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
- एशियाई खेल (कुश्ती) : कांस्य पदक का मुकाबला खेलेंगे सुमित
Life Style
व्यायाम के लिए प्रेरित करता है प्रतिरोधक प्रशिक्षण
                    Read Full Article
                  
                - कश्मीर में बकरीद से पहले मवेशी बाजार में भारी भीड़
- रक्षा बंधन पर यूं निखारें रंगत : शहनाज हुसैन
- धूम्रपान करने वालों के बच्चों के फेफड़े को खतरा
- 'एयरबीएनबी का 1 अरब यूजर्स तक पहुंचने का लक्ष्य'
- गोभी, ब्रोकली से आंतों के कैंसर से होता है बचाव : अध्ययन
खरी बात
शिवराज हर मुंह में मीठी गोली डालने में माहिर
                    Read Full Article
                  
                लड़कियों की तुलना में लड़कों का यौन उत्पीड़न ज्यादा!
                    Read Full Article
                  
                विशेष: कश्मीर में नफरत, हिंसा के बीच सद्भाव-भाईचारे की उम्मीद
                    Read Full Article