Kharinews

धूम्रपान करने वालों के बच्चों के फेफड़े को खतरा

 Breaking News
  
Aug
16 2018

न्यूयॉर्क, 16 अगस्त (आईएएनएस)। क्या आप लगातार धूम्रपान करते हैं? अगर हां, तो आप अपनी जिंदगी को खतरे में डालने के साथ-साथ अपने बच्चों के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं। शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि इससे वयस्कों में क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) के कारण मृत्यु का जोखिम बढ़ सकता है।

अध्ययन में पाया गया कि जो लोग अपने बचपन से एक नियमित धूम्रपान करने वाले शख्स के साथ रह रहे, उनमें 31 फीसदी को क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज से मरने का खतरा अधिक होता है।

जबकि धूम्रपान करने वाले व्यक्ति के धुएं के संपर्क में आने वाले नौ फीसदी वयस्कों को मरने का खतरा होता है। इसमें गंभीर हृदय रोग से 27 प्रतिशत अधिक मौत का जोखिम, 23 प्रतिशत को दौरा पड़ने से मौत का खतरा, और सीओपीडी से सबसे अधिक 42 प्रतिशत मौत का खतरा रहता है।

अमेरिका की अमेरिकन कैंसर सोसायटी के एपीडेमायोलॉजिस्ट डब्लू. रयान डायवर ने कहा, "यह पहला अध्ययन है जिसमें मध्य आयु व उससे कम उम्र में क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पुलमोनेरी डिसिज से धूम्रपान नहीं करने वाले व्यक्ति और बचपन के बीच संबंध के बारे में बताया गया है।"

उन्होंने कहा, "निष्कर्षो से यह भी पता चला है कि दूसरे व्यक्ति द्वारा धूम्रपान के संपर्क में आने वाले वयस्कों में क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज से मरने का खतरा अधिक होता है।"

अध्ययन के लिए टीम में 50 से 74 वर्ष की उम्र के धूम्रपान नहीं करने वाले 70,900 पुरुष और महिलाएं शामिल थीं। अध्ययन के लिए उन पर 22 वर्षो तक नजर रखी गई।

Related Articles

Comments

 

एप्पल ने 25,000 अवैध जुआ एप्स को हटाया

Read Full Article

Life Style

 

व्यायाम के लिए प्रेरित करता है प्रतिरोधक प्रशिक्षण

Read Full Article

खरी बात

 

अगस्त क्रांति कैसे बनी जन-क्रांति?

Read Full Article
 

शिवराज हर मुंह में मीठी गोली डालने में माहिर

Read Full Article
 

वो चकरी मार कर मूत रहे हैं और तुम मूतने को तरस रहे हो

Read Full Article
 

लड़कियों की तुलना में लड़कों का यौन उत्पीड़न ज्यादा!

Read Full Article
 

विशेष: कश्मीर में नफरत, हिंसा के बीच सद्भाव-भाईचारे की उम्मीद

Read Full Article
 

भाजपा-पीडीपी में तलाक तो होना ही था

Read Full Article

Subscribe To Our Mailing List

Your e-mail will be secure with us.
We will not share your information with anyone !

Archive